लीलाधर शर्मा/फाजिल्का
संस्कृत भाषा के लिए देशभर में प्रसिद्ध रहे व राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त करने वाले, फाजिल्का के सबसे प्राचीन श्री सनातन संस्कृत विद्यालय में बतौर प्राचार्य रहे हजारों शिष्यों को संस्कृत की मुफ्त शिक्षा देने वाले पं. साधू राम शास्त्री जी की 13वीं पुण्यतिथि महाविद्यालय के प्रांगण में मनाई। श्री रामचरित मानस के अखण्ड पाठ भोग के उपरांत सभी ने पं. साधू राम शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर नमन किया।
संत आत्मानंद गिरी व महाविद्यालय के प्राचार्य राम स्वरुप शास्त्री जी ने साधू राम जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर लगभग 50-60 वर्ष पहले पं. साधू राम शास्त्री से शिक्षा ग्रहण कर देश के विभिन्न स्थानों पर सेवा करने वाले गुलाब चंद शास्त्री, ब्रह्मानंद शास्त्री दिल्ली वाले, गीता राम शास्त्री जींद वाले, सत्यनारायण, गुरुदेव शास्त्री करनाल, सुभाष चंद नारनोंद, रमेश चंद शास्त्री कुरुक्षेत्र, सत्यनारायण व्यास, व अन्य स्थानों से आये पुराने विद्यार्थियों व महाविद्यालय के मेंबर्स द्वारा पुष्पांजली अर्पित कर पुराने शिष्यों ने वर्षों पहले बिछड़े अपने विद्यार्थी जीवन को याद किया।
पं. साधू राम शास्त्री जी के सुपुत्रों ओम प्रकाश शर्मा व श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि उनके पिता जी पिछले 13 वर्षों से फाजिल्का के इस महाविद्यालय रूप के नि:शुल्क सेवा दी।
पंजाब
Trending
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन