Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

91 शक्की व्यक्ति काबू, 76 एफ.आई.आरज़. दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र, पंजाब पुलिस ने शनिवार को एक विशेष अभ्यान “ऑप्रेश ईगल-2’’ चलाया, जिसका उद्देश्य अपराधिक और समाज विरोधी तत्वों की खोज करना और समूचे राज्य में से शक्की लोगों को काबू करना है जिससे ऐसे व्यक्तियों की पूरी तरह शिनाख़्त की जा सके।
सभी 28 पुलिस जिलों में डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस पंजाब के निर्देशों पर यह ऑपरेशन चलाया गया।
राज्यभर में प्रातः काल 11 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों आदि संवेदनशील स्थानों पर घेराबन्दी और तलाशी अभ्यान (सी. ए. एस. ओ.) चलाया गया और पंजाब पुलिस हैडक्वाटर के एडीजीपी/आईजीपी रैंक के अधिकारियों को हरेक पुलिस जिले में निजी तौर पर इस विशेष कार्यवाही की निगरानी करने के लिए तैनात किया गया। इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के साथ लगते होटलों और सरायों की भी चैकिंग की।
अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (ए.डी.जी.पी.) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला, रूपनगर में एस. एस. पी. विवेक शील सोनी के साथ जिले में आपरेशन की निजी तौर पर निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि सभी सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को इस कार्यवाही के लिए गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन जिला/शहर के सीलिंग प्वाइंटों पर मज़बूत ‘नाके’ लगाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात करने के लिए कहा गया था।
उन्होंने कहा कि शक्की व्यक्तियों की खोज के लिए राज्य भर में 315 से अधिक गश्त पार्टियाँ तैनात की गई थीं। इसके इलावा राज्य में गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 5000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाले 462 हाई-टेक नाके भी लगाए गए जिससे आम लोगों की कम से कम असुविधा को यकीनी बनाते हुए हुये शक्की वाहनों/व्यक्तियों की गहराई से तलाशी ली जा सके। उन्होंने आगे कहा कि एस. पी. रैंक के अधिकारियों की निगरानी में राज्य की अलग-अलग पुलिस टीमों से तरफ से 281 रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर चैकिंग की गई।
उन्होंने बताया कि इस अभ्यान के दौरान पुलिस टीमों ने बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों के साथ लगते 895 होटलों और सरायों की भी अचानक चैकिंग की गई और करीब 11939 शक्की व्यक्तियों तलाशी ली गई।
ऑपरेशन के नतीजों के बारे जानकारी देते हुये ए. डी. जी. पी. ने कहा कि पुलिस टीमों ने समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध 76 एफआईआर दर्ज करने के बाद 91 व्यक्तियों को काबू किया गया है।

0 Comments