Thursday, 01 October 2026
Breaking News
धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान
चंडीगढ़ Trending

इंसुलिन प्लांट और गूलर के पौधों का किया रोपण

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

वन महोत्सव के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम), से.-37 के परिसर में औषधीय पौधे एएएम-37 के प्रभारी डॉ. राजीव कपिला की देखरेख में लगाए गए।

ये पौधे मूर्धन्य पत्रकार स्व. संतोष आचार्य की 94वी जयंती को समर्पित रहे। इस अवसर पर डॉक्टर पंकज कौल भी अपने स्टाफ सहित उपस्थित थे। पौधारोपण के दौरान स्वर्गीय संतोष आचार्य के सुपुत्र और चण्डीगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष नलिन आचार्य भी मौजूद रहे।

(SUBHEAD)इनके अलावा संवाद साहित्य मंच के अध्यक्ष प्रेम विज, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनोद शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष केके शारदा, समाजसेवी प्रदीप शर्मा, संजय भारती, मुक्तेश्वर जोशी, सुखचैन आदि ने भी भाग लिया। डॉ. कपिला ने पौधों की जानकारी देते हुए बताया कि गूलर का पेड़ पेट की बीमारियों जैसे डाइजेस्टिव सिस्टम आदि को कंट्रोल करता है यह पौधा कुबेर देवता का प्रिय माना गया है।

उन्होंने बताया कि ज्योतिषी इस पौधे को घर में लगाने और पूजा करने से देवताओं के आगमन हेतु भी प्रेरित करते हैं। इंसुलिन प्लांट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन इस पौधे के पत्ते का एक चौथाई भाग खाने से शुगर की बीमारी दूर होती है। डॉ. कपिला ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान निशुल्क पौधे भी वितरित किए गए। डॉ. पंकज कॉल ने पौधों के औषधीय गुण भी बताएं।