Thursday, 08 October 2026
Breaking News
46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल
चंडीगढ़ Trending

बुराई पर अच्छाई की जीत के सन्देश को आत्मसात करने पर ही ये सार्थक हो पायेगा : विशाल कंडवाल

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

देशभर में दशहरा का त्यौहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी सिलसिले में चंडीगढ़ स्थित सीआरपीएफ 5 सिगनल बटालियन के मुख्यालय में मनाया गया दशहरा अपने आप में अनूठा था क्योकि एक तो यहाँ इतने बड़े स्तर पर पहली बार दशहरा मनाया गया तथा इसमें रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले यहाँ के जवानों ने स्वयं ही तयार किये थे।

यहाँ कार्यरत जवानों के परिवारों ने इस अवसर पर दशहरा मेला का खूब आनंद लिया और उनकी ख़ुशी देखते ही बनती थी। इनके पुतलों को अग्नि विशाल कंडवाल, कमांडेट ने दी तो पुतलों में भरा बारूद और पटाखों से सारा वातावरण गुंजायमान हो गया।

विशाल कंडवाल, कमान्डेंट ने कहा कि दशहरा का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है परन्तु इस सन्देश को हमें अपने जीवन में भी आत्मसात करना होगा तभी यह सन्देश सार्थक हो पायेगा।

0 Comments