Tuesday, 17 November 2026
Breaking News
भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली क्रिकेट नर्सरी के लिए पार्ट टाइम क्रिकेट कोच के इंटरव्यू 21 नवंबर को बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस
चंडीगढ़ Trending

भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया – देवशाली

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के हजारों निवासियों को मालिकाना हक मिलने के अवसर पर सेक्टर 29 में प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा की उपस्थिति में लड्डू बांटकर खुशियां मनाई।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने चंडीगढ़ की जनता के साथ पार्टी द्वारा 2024 के लोक सभा चुनाव में किया मालिकाना हक़ देने का वादा पूरा होने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के केंद्रीय व स्थानीय नेतृत्व का धन्यवाद किया।

देवशाली ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। वह विपक्षी दलों की तरह झूठे वादे नहीं करती। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से आज चंडीगढ़ की‌ दशकों पुरानी मांग पूरी हुई है। इस निर्णय से शहर के गरीब वर्ग के लोगों को अपने घरों का मालिकाना हक़ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जैसा देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था, उसी प्रकार निरंतर जनकल्याणकारी फैसले लिए जा रहे हैं। देवशाली ने बताया कि भाजपा भाविष्य में भी चंडीगढ़ की जनता के हितों में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

0 Comments