Friday, 08 May 2026
Breaking News
श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : नायब सिंह सैनी पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ, हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे: नायब सिंह सैनी पंचकुला मेयर चुनाव के बीच हुड्डा का चन्द्रमोहन और सुधा भारद्वाज को करारा झटका, पर्ल चौधरी को सौंपी हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान प्रथम माता मनसा देवी ट्रॉफी नार्थ जोन अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट चंडीगढ़ और पंचकूला में 18 मई से रानी लक्ष्मीबाई हॉल में “शाम-ए-बहार” का रंगारंग आयोजन, सदाबहार गीतों पर झूमे दर्शक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विपरीत केंद्र के पारित काले कानून की वापसी को लेकर 20 लाख पैरामिलिट्री परिवार उतरेंगे सड़कों पर
चंडीगढ़ Trending

बागेश्वर सरकार ने राधा रस का गायन कर भत्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया

Read in:Hindi

श्री मद भागवत कथा और वृन्दावन प्राक्टय उत्सव धूमधाम से संपन्न, कथा उत्सव में बड़ी संख्या लोगों ने भाग लिया. गायक बी प्राक ने चंडीगढ़ के लोगों से दोबारा जल्द ऐसा कार्यक्रम करवाने का वादा किया 

(MOREPIC2)(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में चल रहा वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।

विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस यानी सातवें दिन कथा वर्णन में वृंदावन का वर्णन करते हुए उद्धव महाराज का वृंदावन के प्रति अपना भाव प्रकट किया। उन्होंने बताया कि उद्धव महाराज ने प्रभु से अगले जन्म में वृंदावन में एक वृक्ष रूप में आने का वर मांगा, क्योंकि ब्रजवासियों के चरण की धूल जब मुझ पौधा रूप पर उड़ कर आएगी, तो मैं उसी में निहाल हो जाऊंगा। उन्होंने बताया कि वृंदावन में आने के लिए देवी देवता भी तरसते है।

इद्रेश महाराज जी ने 7 दिन की श्रीमद् भागवत कथा के वर्णन रस के जरिए चंडीगढ़ की हवा और समृति में वृंदावन का रस घोल दिया। महाराज जी ने कहा कि आज कथा का विश्राम दिवस है और मेरा मन यहीं चंडीगढ़ में है। ऐसा लग रहा है जैसे वृंदावन छोड़ कर जा रहा हूं।

(SUBHEAD)उन्होंने कहा कि सैक्टर 34 की यह भूमि, जहा कथा हुई और कई पूजनीय संत यहां पधारे है, तो यह सामान्य भूमि नहीं है, यहां गिरिराज की किरपा है। उन्होंने शहरवासियों को कहा कि अब आप लोग जब जब सैक्टर 34 के पास से गुजरेंगे, तो इस भूमि को नतमस्तक जरूर कीजिएगा।

आज कथा के आखिरी दिन देवी चित्रलेखा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, (जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से भी जाना जाता है), भजन गायक चित्र विचित्र, गुजरात के भारतीय गायक कीर्तिदान गढ़वी ने कार्यक्रम में शिरकत की और अपने भजनों से भत्तों को निहाल किया। बागेश्वर सरकार ने राधा रस का गायन कर भत्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस विशाल भागवत कथा के आयोजक बालीवुड के प्रसिद्ध गायक बी प्राक और मुनीश बजाज ने कार्यक्रम में आने के लिए चंडीगढ़ के लोगों का धन्यवाद किया और दोबारा जल्द ऐसा कार्यक्रम करवाने का वादा किया।