Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
हरियाणा Trending

हरियाणा चुनाव में दुबारा मतगणना के कांग्रेसी मांग पर फंस गया चुनाव आयोग

Read in:Hindi

संजय मिश्रा/चंडीगढ़

हरियाणा विधान सभा चुनाव 2024 में 22 सीटों पर दुबारा मतगणना के कांग्रेसी मांग पर भारत का चुनाव आयोग जवाब नहीं दे पा रहा है और हो सकता है कि चुनाव आयोग के इस टालमटोल वाली नीति से ये मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच जाए।

री काउंटिंग के मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सिविल अपील संख्या 2517 OF 2023
DHARMIN BAI KASHYAP … Vs
BABLI SAHU & OTHERS में कानूनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि,

It is not correct to hold that, in an election petition, after the declaration of the result, the court or tribunal cannot direct re-counting of votes unless the party has first applied in writing for re-counting of votes.

सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य निर्णय के मुताबिक, किसी भी प्रत्याशी या उसके संगठन द्वारा किसी भी निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना का आवेदन अगर पक्के सबूतों के साथ दिया जाता है तो चुनाव आयोग उस क्षेत्र में 45 दिन के अंदर दुबारा मतगणना कराएगा।

(SUBHEAD)ज्ञात हो कि हरियाणा विधान सभा चुनाव 2024 में भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली है. वहीं कांग्रेस ने 37 सीटें जीती है। इनैलो ने 2 एवं 3 सीटें अन्य के खाते में हैं. बीजेपी बहुमत में है लेकिन उसकी सरकार के शपथग्रहण का दिन बढ़ता ही जा रहा है

इधर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हार के बाद कांग्रेस ने ईवीएम में गड़बड़ी (EVM Tampering) का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस ने 20 विधानसभा सीटों पर फिर से मतगणना कराने की मांग की है। कांग्रेस का दावा है कि जिन मशीनों में गड़बड़ी थी उनके सारे वोट भाजपा के खाते में गए हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हरियाणा का फैसला चौंकाने वाला है. यह अविश्वसनीय है और इसे स्वीकार करना मुश्किल है. यह फैसला कांग्रेस के लिए दिख रही लहर के खिलाफ है.

विश्वास और वैधता बहाल करने के लिए, सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना चाहिए और पेपर बैलेट को वापस लाना चाहिए, जैसा कि सभी प्रमुख लोकतंत्रों में है.' कांग्रेस ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। 22 विधानसभा सीटों पर फिर से मतगणना कराने की मांग करते हुए कांग्रेस ने ईवीएम की बैटरी 90 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज होने पर सवाल उठाते हुए छेड़छाड़ का संदेह जताया है।