Tuesday, 27 October 2026
Breaking News
आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज दलित युवक की हत्या : सरकार की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर
चंडीगढ़ Trending

विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला

पीजीजीसी -46 में स्टार्टअप और नवाचार विषय पर सत्र आयोजित

चण्डीगढ़ : पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-46 में लोक प्रशासन, वाणिज्य, बीबीए और बीसीए विभागों द्वारा संस्थान के इनोवेशन सेल (आईआईसी) के सहयोग से “स्टार्टअप और नवाचार” विषय पर एक दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का संचालन क्षेत्रीय उद्यमिता विकास केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक परमजीत सिंह ने किया। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनीता खोसला और वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व मे हुआ। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. अनीता खोसला ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता को पहचानने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में चुनौतियों पर काबू पाने और सफलता प्राप्त करने के लिए नवाचार, दृढ़ता और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर दिया।

अपने संबोधन में परमजीत सिंह ने स्टार्टअप और नवाचार के विभिन्न पहलुओं पर एक आकर्षक और ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने स्टार्टअप प्रक्रियाओं, वित्तीय सहायता के अवसरों और स्टैंड-अप इंडिया योजना जैसी प्रमुख सरकारी पहलों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उद्यमशीलता के विचारों को पोषित करने में इनक्यूबेटरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया और किसी भी उद्यम को शुरू करने से पहले बाजार की जरूरतों को समझने के महत्व पर प्रकाश डाला।

उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में वाणिज्य विभाग की प्रमुख डॉ. सुरिंदर कौर, आईआईसी के संयोजक प्रवीण चौबे, लोक प्रशासन विभाग के प्रमुख रजत सोनी, डॉ. मीनाक्षी मदान, डॉ. मनदीप गिल और डॉ. मनीषा शामिल थीं।

0 Comments