Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत
चंडीगढ़ Trending

ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

फेस2न्यूज/ पंचकूला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं स्वच्छ भारत अभियान की वर्षगांठ के पावन अवसर पर ओआरसी सैनिक अकादमी, पंचकूला में सामान्य ज्ञान (GK) क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी के विचारों और स्वच्छता के महत्व पर चर्चा के साथ किया गया।

अकादमी प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता को दो वर्गों – जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया था, ताकि सभी आयु वर्ग के बच्चों को समान अवसर मिल सके।

जूनियर वर्ग में कड़ा मुकाबला, इन होनहारों ने मारी बाजी:

जूनियर वर्ग में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपने अद्भुत ज्ञान से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस वर्ग में *निखिल, सहजदीप सिंह, कृष, अंश, सम्राट और आर्यन चौहान* ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।

सीनियर वर्ग में ज्ञान का प्रदर्शन:

सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता और भी रोमांचक रही। इसमें अरुणजया मल्होत्रा, पार्थ पांडे, उत्कर्ष मेहता और धनिष्ठा शर्मा* ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं ने समसामयिक विषयों, इतिहास और विज्ञान से जुड़े कठिन प्रश्नों का सटीक उत्तर दिया।

उद्देश्य – NDA, RIMC, RMS और सैनिक स्कूल के लिए तैयार करना:

अकादमी के निदेशक श्री रंजीत रंजन झा ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान के स्तर को बढ़ाना और उन्हें NDA, RIMC, RMS, सैनिक स्कूल जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता और ज्ञान ही एक सच्चे सैनिक की पहचान है।”

कार्यक्रम के अंत में निदेशक महोदय एवं सभी शिक्षकगणों द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अकादमी के सभी शिक्षकों के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहl

0 Comments