Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और प्रतिभाओं का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के स्कूलों में 17 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद “तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम
हरियाणा Trending

छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा से बिहार तक एसी बसें शुरू : अनिल विज

Read in:Hindi

 फेस2न्यूज/चंडीगढ़

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि छठ पूजा के पावन अवसर पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा से बिहार तक विशेष एसी बस सेवाएं शुरू की गई हैं।

मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए श्री विज ने बताया कि “हमें बिहार सरकार से एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें कहा गया था कि हरियाणा में कामकाजी बिहार के लोग छठ पूजा पर बड़ी संख्या में अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं। इस मांग को ध्यान में रखते हुए बिहार के लिए विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया, और यह सेवा अब शुरू की गई है।”

परिवहन मंत्री ने कहा कि “हरियाणा से बिहार का रूट लंबा होने के कारण एसी बसें चलाई गई हैं, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान पूरी सुविधा और आराम मिल सके। हमारा उद्देश्य है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित, समय पर और सुखद यात्रा करते हुए अपने परिवार के साथ छठ पर्व मना सकें।”

श्री विज ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेशवासियों की हर आवश्यक जरूरत को समझती है और जनहित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “चाहे श्रमिक हों, व्यापारी हों या विद्यार्थी – हर किसी को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मुहैया करवाने के लिए हम कटिबद्ध है”।

उल्लेखनीय है कि ये बसें अंबाला से पूर्णिया सायं 4 बजे, अंबाला से पूर्णिया सायं 4.30 बजे और अंबाला से मधुबनी सायं 5 बजे रवाना होंगी। इसी प्रकार, पानीपत से मधुबनी के लिए दोपहर 12 बजे, दोपहर 3 बजे और सायं 5 बजे रवाना होंगी।

ऐसे ही, गुरूग्राम के राजीव चौक से बेगूसराय के लिए सायं 5 बजे, गुरूग्राम से पटना के लिए सायं 6 बजे और गुरूग्राम से गया जी के लिए सायं 7 बजे रवाना होगी।

छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिहार के बेगूसराय, पूर्णिया, मधुबनी, पटना एवं गया के लिए विशेष बस सेवाएँ संचालित की जा रही हैं। कुल 14 बसें क्रमवार (टर्न-वाइज) चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके। ये बस सेवाएं बिहार राज्य परिवहन उपक्रम द्वारा निजी ऑपरेटरों के साथ अनुबंध के माध्यम से संचालित की जा रही हैं।