Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

आचार्य कुल संस्था और संवाद साहित्य मंच द्वारा नलिन आचार्य के नाम से अवार्ड की घोषणा

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़  

आचार्य कुल संस्था और संवाद साहित्य मंच की ओर से प्रसिद्ध पत्रकार और चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नलिन‌ आचार्य की स्मृति में गोष्ठी का आयोजन आज कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 43 के सभागार में आयोजित हुआ ।पार्षद प्रेमलता, पठानकोट से पधारे प्रसिद्ध पत्रकार संजीव शारदा, स्वर्गीय नलिन आचार्य की धर्मपत्नी मंजू आचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में प्रो. पल्लवी रामपाल ने भजन प्रस्तुत किया जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा 'गीत ने किया ।

आचार्य कुल संस्था के अध्यक्ष के. के. शारदा ने कहा कि नलिन आचार्य की याद में हर साल उनके जन्मदिन पर तीन आवार्ड दिए जाएंगे। संवाद साहित्य मंच के अध्यक्ष प्रेम विज ने कहा कि उनका संबंध आचार्य जी की तीन पीढ़ियों से रहा है। सभी पत्रकारिता के प्रति समर्पित रहे हैं। डॉ. विनोद शर्मा और शायर अशोक नादिर ने कविता के माध्यम से नलिन आचार्य को याद किया।

प्रसिद्ध कवि और पत्रकार दीपक चनारथल ने कहा कि चंडीगढ़ प्रेस क्लब को ऊंँचाइयों तक पहुंँचाने में नलिन जी का बहुत योगदान रहा है। पार्षद प्रेमलता, एम.एम. जुनेजा, राजेश राय, नीरज अधिकारी, बलकार सिद्धू, सुरेंद्र वर्मा ने भी नलिन जी को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार संजीव शारदा ने कहा कि नलिन ने पत्र‌कारिता में नए मील पत्थर स्थापित किए।

इस अवसर पर अनेक साहित्यकार एवं पत्रकार उपस्थित थे ,जिनमें डॉ . संगीता शर्मा कुंद्रा गीत ,राज विज, डॉ. प्रज्ञा शारदा, विमला गुगलानी, अन्नु रानी शर्मा, पल्लवी रामपाल, बलकार सिद्धू, जोगिंदर जोग, पाल अजनबी ,राजेश गणेश, आर. के. भगत, एम.एल.अरोड़ा, बिंदर माझी, संतोष गर्ग, प्रदीप शर्मा और सुरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे। परिवार की ओर से नलिन की बहू ऋचा आचार्य और उनके समधी डॉ. ब्रह्म दत्त आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

0 Comments