Thursday, 27 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
पंजाब Trending

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा टैक्स चोरी घोटाले का दोषी एजेंट सोढी गिरफ़्तार

Read in:Hindi

घर से तलाशी के दौरान 21 लाख की नकदी बरामद, अदालत द्वारा 6 दिनों का पुलिस रिमांड

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

राज्य से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के मंतव्य से विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा चलाई गई मुहिम के दौरान अधिकारियों के साथ मिलकर टैक्स नाकों से चोरी गाड़ीयाँ निकालने वाले मुख्य एजेंट (पासर) रजिन्दर सिंह सोढी उर्फ लवली को आज अम्बाला, हरियाणा से गिरफ़्तार कर उसके घर से भारी नकदी बरामद की है। वह राज्य में आबकारी और कराधान अधिकारियों की मिलीभुगत के साथ जीएसटी की चोरी के द्वारा सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान पहुँचाने के मामले में वांछित था।

 पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस घोटाले सम्बन्धी एफ.आई.आर. नम्बर 8 तारीख़ 21.08.2020 को आई.पी.सी. की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी, 201 और भ्रष्टाचार निवारक कानून की धारा 7, 7(ए) और 8 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो मोहाली के उडन दस्ता-1 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया हुआ है।

उन्होंने बताया कि नाकों से चोरी-छिपे गाडिय़ाँ निकालने वाले एजेंटों (पासर) को जी.एस.टी. टैक्स से बचने के रास्ते बनाने के साथ-साथ कच्चे माल (लोहे का स्क्रैप) और तैयार माल लेकर जाने वाले वाहनों की चैकिंग के दौरान जुर्माने की कम रकम वसूल कर राज्य के खज़ाने को सेंध लगाने के दोष अधीन पंजाब जीएसटी/आबकारी और कराधान विभाग के अधिकारियों और एजेंटों/बिचोलियों के विरुद्ध यह मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले की जाँच के दौरान आबकारी और कराधान विभाग के कुछ अधिकारियों और एजेंटों को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि यह एजेंट/बिचोलियों के इस मंतव्य के लिए विभाग के अधिकारियों को महीनावार आधार पर मोटी रिश्वत भी देते थे।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त दोषी पासर रजिन्दर सिंह सोढी की गिरफ़्तारी के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दोषी के घर की तलाशी ली, जिस दौरान विजीलैंस की टीम ने गवाहों की हाजिऱी में 21,65,241 रुपए की भारी नकदी बरामद की है। इस सम्बन्धी अगली तफ्तीश के दौरान और पूछताछ की जाएगी।

उक्त दोषियों का विजीलैंस ब्यूरो द्वारा मामले की और पूछताछ के लिए समर्थ अदालत से 6 दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल कर लिया है।