Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री कौन कहता है गया वक्त लौट कर नहीं आता? देश में नारी शक्ति को मज़बूत करने के लिए कानून दर कानून, पर टूटने लगे परिवार जीसीसीबीए में टैलेंट हंट एवं तीज समारोह का आयोजन पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ Trending

चण्डीगढ़ में पैडयात्रा के जरिए मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान आयोजित

Read in:Hindi

मासिक धर्म को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है, ताकि महिलाएं स्वस्थ और आत्मविश्वासी जीवन जी सकें : डॉ. जितेंद्र सिंह

फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

महिलाओं और युवतियों में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष पैडयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व डॉ. जितेंद्र सिंह और डॉ. जानकी रानी ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

इस मौके पर महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड और साबुन वितरित किए गए। स्वच्छता प्रशिक्षक हिमांशी ने उपस्थित महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी सावधानियों, स्वास्थ्य संबंधी जरूरी बातों और स्वच्छता के सही तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

(MOREPIC1)(SUBHEAD)इस पहल में संजय, सपना, राज कुमार, सूरज, नेहा, रेनू, हर्षिता, पायल और चांदनी सहित सहयोगी टीम के सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और स्वच्छता समाज की महत्वपूर्ण नींव है। मासिक धर्म को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है, ताकि महिलाएं स्वस्थ और आत्मविश्वासी जीवन जी सकें।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए अहम कदम बताया। गौरतलब है कि यह ‘पैडयात्रा’ अभियान वैश्विक स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत सैकड़ों जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और आगे भी इसे व्यापक स्तर पर जारी रखने की योजना है।