Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
हरियाणा Trending

सेक्टर-20 की डिस्पेंसरी में लगा एनीमिया मुक्त कैंप, 45 लोगों की जाँच

Read in:Hindi

हरीश शर्मा /पंचकूला

सेक्टर-20 स्थित सरकारी डिस्पेंसरी में एनीमिया मुक्त हरियाणा शिविर के साथ-साथ 'उज्वला दृष्टि हरियाणा' अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 45 लोगों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य एनीमिया (खून की कमी) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसका पता लगाना था। जांच के बाद, एनीमिया से पीड़ित या संभावित मरीजों को आयरन और एल्बेंडाजोल की गोलियां मुफ्त वितरित की गईं।

योगदान और जागरूकता –

इस पहल में सेक्टर-20 की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ नमिता, डॉ. बिमला, पीओ सीमा, टीओ चंदलेश कुमार और अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से योगदान दिया।

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को एनीमिया के कारणों, लक्षणों और रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।