Monday, 14 September 2026
Breaking News
बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगीः मुख्यमंत्री
चंडीगढ़ Trending

बागेश्वर सरकार ने राधा रस का गायन कर भत्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया

Read in:Hindi

श्री मद भागवत कथा और वृन्दावन प्राक्टय उत्सव धूमधाम से संपन्न, कथा उत्सव में बड़ी संख्या लोगों ने भाग लिया. गायक बी प्राक ने चंडीगढ़ के लोगों से दोबारा जल्द ऐसा कार्यक्रम करवाने का वादा किया 

(MOREPIC2)(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में चल रहा वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।

विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस यानी सातवें दिन कथा वर्णन में वृंदावन का वर्णन करते हुए उद्धव महाराज का वृंदावन के प्रति अपना भाव प्रकट किया। उन्होंने बताया कि उद्धव महाराज ने प्रभु से अगले जन्म में वृंदावन में एक वृक्ष रूप में आने का वर मांगा, क्योंकि ब्रजवासियों के चरण की धूल जब मुझ पौधा रूप पर उड़ कर आएगी, तो मैं उसी में निहाल हो जाऊंगा। उन्होंने बताया कि वृंदावन में आने के लिए देवी देवता भी तरसते है।

इद्रेश महाराज जी ने 7 दिन की श्रीमद् भागवत कथा के वर्णन रस के जरिए चंडीगढ़ की हवा और समृति में वृंदावन का रस घोल दिया। महाराज जी ने कहा कि आज कथा का विश्राम दिवस है और मेरा मन यहीं चंडीगढ़ में है। ऐसा लग रहा है जैसे वृंदावन छोड़ कर जा रहा हूं।

(SUBHEAD)उन्होंने कहा कि सैक्टर 34 की यह भूमि, जहा कथा हुई और कई पूजनीय संत यहां पधारे है, तो यह सामान्य भूमि नहीं है, यहां गिरिराज की किरपा है। उन्होंने शहरवासियों को कहा कि अब आप लोग जब जब सैक्टर 34 के पास से गुजरेंगे, तो इस भूमि को नतमस्तक जरूर कीजिएगा।

आज कथा के आखिरी दिन देवी चित्रलेखा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, (जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से भी जाना जाता है), भजन गायक चित्र विचित्र, गुजरात के भारतीय गायक कीर्तिदान गढ़वी ने कार्यक्रम में शिरकत की और अपने भजनों से भत्तों को निहाल किया। बागेश्वर सरकार ने राधा रस का गायन कर भत्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस विशाल भागवत कथा के आयोजक बालीवुड के प्रसिद्ध गायक बी प्राक और मुनीश बजाज ने कार्यक्रम में आने के लिए चंडीगढ़ के लोगों का धन्यवाद किया और दोबारा जल्द ऐसा कार्यक्रम करवाने का वादा किया।