Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया में भंडारा आयोजित

Read in:Hindi

पंचकूला: पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में आज यहां श्री श्याम करुणा फाउंडे्शन के बैनर तले एक चल-भंडारा आयोजित किया गया। यह सामाजिक संस्था व्यापक जनहित में हर शनिवार को एक भंडारे का आयोजन करती है। अपने इस 61वें भंडारे में संस्था ने साधनहीन नागरिकों की सहायतार्थ रोटी, सब्जी, चावल और कढ़ी के साथ भोजन की थाली वितरित की। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा कार्य का लाभ लिया।

भोजन सामग्री एक वाहन में रखी थी, जहां अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, सुरेश जांगड़ और निधि ने बारी-बारी से भोजन वितरण में सहयोग किया। भंडारे के लिए विशेष रूप से तैयार इस वाहन को एक साइड से भोजन वितरण के लिए खोला गया था।

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के सेवादार श्री अमिताभ रूंगटा ने कहा कि धूप और गर्मी के मद्देनजर हमने लोगों की सहायतार्थ भोजन के वितरण की व्यवस्था की है। समाज के सभी सुधी जनों से मेरी करबद्ध अपील है कि इस तरह के सेवा कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और पुण्य के भागीदार बनें।

0 Comments