Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा Trending

पंचकूला में लोक-कल्याणार्थ भंडारा आयोजित

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/पंचकूला:

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन ने लोक कल्याण को ध्यान में रखते हुए, आज यहां एक सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया। यह संस्था समाज सेवा और गौमाता की सेवा के लिए जानी जाती है।

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के प्रधान सेवादार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी, श्री अमिताभ रूंगटा की अगुआई में पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में 74वां सार्वजनिक भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था की ओर से इससे पहले भी अनेक भंडारे आयोजित किए जा चुके हैं।

भंडारे में भोजन वितरण की व्यवस्था में रूंगटा परिवार के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने हाथ बंटाया, जिनमें अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, सुरेश जांगरा आदि उल्लेखनीय हैं।