Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

आषाढ़ अमावस्या के अवसर पर भंडारा आयोजित

Read in:Hindi

पंचकूला: आषाढ़ अमावस्या के अवसर पर आज यहां इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के 64वें भंडारे का आयोजन किया गया। अल्प आय वाले सैकड़ों लोगों को भंडारे में परोसे जा रहे भोजन का लाभ प्राप्त हुआ।

(MOREPIC1) श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के सेवादार अमिताभ रूंगटा ने कहा कि आषाढ़ अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या भी कहा जाता है। इस बार की आषाण अमावस्या बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। धर्म-कर्म के कामों के लिए इस दिन को शुभ माना जाता है। इस मौके पर हमने भंडारे का आयोजन किया।

भंडारे की वैन इंडस्ट्रियल एरिया के फेज 1 में पहुंची, जहां निराश्रित एवं गरीब नागरिकों की सहायतार्थ भोजन का वितरण किया गया। भंडारे में सब्जी, कढ़ी, चावल ,चने और रोटियां दी गईं।

भोजन वितरण में अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, निधि ,सुरेश जाँगर व अन्य वॉलंटियर्स ने अपना योगदान दिया।

0 Comments