Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित
हिमाचल Trending

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस हिमाचल के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठों में शीश नवाने पहुंची

Read in:Hindi

चामुंडा, बज्रेश्वरी, ज्वालादेवी, बगलामुखी, चिंतपूर्णी में नवाया शीश

(MOREPIC1) ज्वालामुखी (विजयेंद्र शर्मा)

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ जिनमें ब्रजेश्वरी देवी, कांगड़ा, छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी, नैनादेवी, शक्ति स्थल नंदीकेश्वर धाम, चामुंडा व मां ज्वाला, ज्वालामुखी है, में शीश नवाने बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस पहुंची। उन्होंने वीरवार को सबसे पहले शक्ति स्थल नंदीकेश्वर धाम, चामुंडा में दर्शन किए। उसके बाद प्रसिद्ध शक्तिपीठ ब्रजेश्वरी देवी, कांगड़ा में दर्शन किए। उसके बाद उन्होने मां ज्वाला देवी पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।

(SUBHEAD)(MOREPIC2) उन्होंने मां ज्वाला के दरबार में अकबर का छत्र, शैय्या भवन और मां ज्वाला के इतिहास के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली।

अनौपचारिक वार्ता में उन्होंने  कहा कि मां ज्वाला के दर्शन करके उन्हें विशेष अनुभूति हुई है, मां ज्वाला के साक्षात दर्शन किए हैं जल्द ही मां ज्वाला के बुलावे पर जरूर आएंगी।

इस मौके पर मंदिर अधिकारी विचित्र सिंह ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार ने उन्हें मां ज्वाला की फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। इसके उपरांत उन्होने प्रसिद्ध शक्तिपीठ छिन्नमस्तिका धाम, चिंतपूर्णी में भी पूजा-अर्चना की।