Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

कनाडा का पीआर लड़का शादी के बाद पैसे गहने बटोर कर विदेश भागा एफआईआर के बाद मां-बाप भी फरार, बाप-बेटा दोनों पेशे से वकील

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ

आजकल के आधुनिक सोच के वक्त में भी कई लोग अब भी दहेज जैसी कुप्रथा से चिपके हुए हैं, हालांकि तरीके कुछ बदल गए हैं। ऐसा ही मामला चण्डीगढ़ के सेक्टर 20 के निवासी शिवराज सिंह के साथ पेश आया है, जो मूल रूप से बठिंडा के रहने वाले हैं। शिवराज सिंह ने अपनी बेटी अंजली का ब्याह चंडीगढ़ के ही सेक्टर 38 वेस्ट (मकान नंबर 5274) निवासी सुकेशिंदर से अप्रैल 2021 में किया था।

पहले तो लड़के वाले कहते रहे कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए, बस अपने कैनेडियन पीआर बेटे के सिंपल सी पढ़ी-लिखी लड़की चाहिए, पर रिंग सेरेमनी के दौरान ही उन्होंने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए व तब से लेकर शादी के बाद भी उनकी मांगे बढ़ती गई व खूब प्रताड़ित करते रहे। 

(SUBHEAD)शिवराज जस-तस अपनी बेटी की खुशी की खातिर सब मांग मानते गए पर उसी साल अक्तूबर में उनका दामाद अंजली को बहाने से बठिंडा बस स्टैंड पर उसके पहने गहने उतरवा कर वहीं छोड़ कर चला गया। बहुत संपर्क करने पर भी जब ससुरालियों ने कोई आई गई नहीं दी तो आखिरकार उन्होंने मोहाली स्थित एनआरआई थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर लड़के  के माता-पिता भी एफआईआर दर्ज होने बाद घर पर ताला जड़ कर फरार हो गए हैं। 

पुलिस ने धारा 498ए, 406 व 120बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि बाप (पलविंदर सिंह एडवोकेट) व बेटा दोनों पेशे से वकील हैं।

0 Comments