Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

केंद्र भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति प्रकट करे : शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज

Read in:Hindi

हिंदू राष्ट्र के नाम पर किसी को भी डरने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि सभी के पूर्वज अतीत में सनातनी हिंदू ही थे
राष्ट्रोत्कर्ष अभियान यात्रा के तहत पुरीपीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती जी तीन दिवसीय प्रवास के तहत पधारे हुए हैं चण्डीगढ़

आर के शर्मा/चंडीगढ़ 

आदि शंकराचार्य परंपरा के 145वें शंकराचार्य पूज्यपाद निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के चण्डीगढ़ प्रवास के दूसरे दिन एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के 15 देश इस वक्त हिंदू राष्ट्र बनने के लिए भारत के रुख का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यदि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति प्रकट करें तो यह 15 देश तो अपने को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए उत्सुक दिखाई दे ही रहे हैं इसके अलावा बाद ये श्रृंखला और भी बढ़ती जाएगी।

उन्होंने अपने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आरएसएस सहित कोई भी राजनीतिक संगठन खुलकर हिंदू राष्ट्र की बात नहीं कर सकता लेकिन जब हमारे जैसे संगठन हिंदू लहर पैदा कर देंगे तब यह लोग राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए नकल करना प्रारंभ कर देंगे। उन्होंने फिर दोहराया कि हिंदू राष्ट्र के नाम पर किसी को भी डरने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि सभी के पूर्वज अतीत में सनातनी हिंदू ही थे।

जब मैं हिंदू राष्ट्र की बात करता हूं तो देश का कोई भी राजनीतिक, सामाजिक या धार्मिक संगठन इसका विरोध नहीं कर सकता क्योंकि हम तथ्यों के आधार पर बात करते हैं। ज्ञानवापी मस्जिद विषय पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अदालत की प्रक्रिया में यह केस भविष्य में लंबा खिंचेगा। (SUBHEAD)

आज तक किसी ने भी हिंदू राष्ट्र मार्ग पर चलने के लिए गंभीरता से कार्य नहीं किया। सभी केवल कागजी ब्यानबाजी तक सीमित रहे हैं लेकिन अब हम मैदान में खुलकर हिंदू राष्ट्र बनाने का आह्वान कर हर सनातनी घर से हिंदू सैनिक पैदा करेंगे। बहुत जल्द हिंदू लहर पैदा कर देश के करोड़ों लोगों को संगठन के साथ जोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने से पहले मेरे पास घंटों बैठकर कई ज्वलंत मुद्दों पर लम्बी वार्तालाप किया करते थे लेकिन अब प्रोटोकॉल एवं अन्य मजबूरियों के कारण भेंट करना संभव नहीं है लेकिन वे हमारी बात को अब भी ध्यान से सुनते हैं।

0 Comments