Thursday, 29 October 2026
Breaking News
हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद
चंडीगढ़ Trending

होम्योपैथिक इलाज के प्रति लोगों का नजरिया बदला और विश्वास बढ़ा : डॉ. संदीप पुरी

Read in:Hindi

(MOREPIC1) दीपक सिंह /चंडीगढ़

होम्योपैथिक इलाज के प्रति लोगों में बहुत तेजी से विश्वास बढ़ रहा है। पहले कहा जाता था की होम्योपैथिक का इलाज धीमा है लेकिन अब मानने लगे हैं कि होम्योपैथिक इलाज चाहे धीमा है लेकिन असरदार है। वह बीमारी को जड़ से खत्म करता है।

वैसे होम्योपैथिक की दुनिया में डॉ.संदीप पुरी किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है। कई जगह और अलग-अलग मंचों पे सम्मानित हो चुके डॉ संदीप पुरी पूर्व निदेशक-प्राचार्य, होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-26, चंडीगढ़ को द होम्योपैथ हीलर्स – होम्योपैथी वर्ल्डवाइड द्वारा भारतीय विद्या पीठ इंस्टिट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस एंड मैनेजमेंट, पश्चिम विहार, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “भीष्म पितामह ऑफ होम्योपैथी” सम्मान से सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि डॉ. संदीप पुरी एक अत्यंत सरल एवं विनम्र व्यक्तित्व के धनी हैं, जो निरंतर जनसेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वे सेक्टर-40, चंडीगढ़ में होम्योपैथी चिकित्सा का सफलतापूर्वक अभ्यास कर रहे हैं। डॉक्टर पुरी ने ईश्वर और अपने जानने वालों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वो हमेशा होम्योपैथिक समर्पित रहते हुए लोक सेवा करते रहें।

0 Comments