Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री नानकसर साहब में लगाई गई छबील

Read in:Hindi

दीपक सिंह / चंडीगढ़

हर साल की तरह इस साल भी गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री नानकसर साहब सेक्टर 28 में मीठे पानी की छबील का लंगर लगाया गया. काबिले गौर है कि पूरे शहर में सबसे अच्छी और सबसे लंबी छबील गुरद्वारा श्री नानकसर साहब में ही लगाई जाती है. सुबह से ही सेवादार सेवा में जुट जाते हैं.

इस बार गुलाब जल, मैंगो फ्लेवर, मीठी लस्सी, जलजीरा और रूह अफजा के अलावा काले चने भी लंगर में बाँटे गए.

गुरुद्वारा प्रमुख बाबा गुरदेव सिंह, बलजीत सिंह, रागी अवनीत सिंह, गुरसेवक सिंह, जज ईश्वर दत्त शर्मा, बबी जलाल, जगसीर मेहराज,जसपाल मलिक, विधि चंद, जरनैल सिंह, जयवीर सिंह व गुरचरण सिंह गालब मौके पर उपस्थित रहेl बाबा गुरदेव सिंह जी ने कहा कि सिख धर्म का मुख्य उद्देश्य मानवता का प्रचार और प्रसार करना है। सिख धर्म लोगों की सेवा करने के लिए ही बना है।

0 Comments