Monday, 26 October 2026
Breaking News
सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज दलित युवक की हत्या : सरकार की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान।
चर्चा Trending

छम-छम नाचे देखो वीर हनुमान, कहते हैं लोग इसे राम का दीवाना…

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 45 में हनुमान जी के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रधान हर्ष कुमार ने बताया कि आज सुबह श्री हनुमान जी का विधि-विधान से श्रृंगार आदि कर पूजा की गई तथा सनातन धर्म महिला संकीर्तन मंडल द्वारा श्री सुंदरकांड जी का पाठ और संकीर्तन किया गया।

छम-छम नाचे देखो वीर हनुमान, कहते हैं लोग इसे राम का दीवाना तथा लाला जी को लाड़ लड़ाए माता अंजनी आदि भजनों पर भक्तों ने नाच-गाकर उत्सव मनाया तथा 108 दीपों से भव्य आरती कर फल और लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के महासचिव एमएल गोयल, डीके शर्मा, राजेश्वर गुप्ता,एससी पटियाल, बीके मित्तल, ज्ञानचंद शर्मा, सुनील भल्ला, अशोक कपिला सहित कार्यकारिणी सदस्य और महिला संकीर्तन मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

0 Comments