Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
हरियाणा Trending

मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया

Read in:Hindi

(MOREPIC1) (MOREPIC2) फेस2न्यूज /पंचकुला  

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन पंचकुला में इस बार पारंपरिक समारोहों से हटकर सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के नेतृत्व में यह जन्मदिन औद्योगिक क्षेत्र, श्री सालासर बालाजी धाम सेक्टर-12ए तथा वृद्ध आश्रम सेक्टर-15 में विविध सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया, जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृद्ध आश्रम सेक्टर-15 में आयोजित सेवा कार्यक्रम रहा। यहां तरुण भंडारी ने स्वयं मशीन के माध्यम से ताज़ा फलों का जूस निकलवाया और वृद्धजनों को अपने हाथों से पिलाया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया और उनके स्वास्थ्य व सम्मान की कामना की। बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और आत्मीयता साफ झलक रही थी। इसके बाद उनके साथ केक काटा गया तथा लड्डू और भंडारे का वितरण कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर तरुण भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन केवल उत्सव नहीं बल्कि समाज के प्रति सेवा और कर्तव्य निभाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान व सेवा करना ही सच्चा उत्सव है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

इसके अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्र तथा श्री सालासर बालाजी धाम सेक्टर-12ए में भी सेवा और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। धार्मिक स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की उन्नति की कामना की गई। भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मुकेश सिंगला ने बताया कि पंचकुला के औद्योगिक जगत से समाजसेवी एवं उद्योगपति अरुण ग्रोवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिला उपाध्यक्ष टोनी गुप्ता, राकेश जागोता, देवी दयाल गोयल, राज मित्तल, सुरिंदर सिंगला, साहिल गुप्ता, शंभु गुप्ता, अभयपुर योगेश भसीन, पवन राणा, विकास जैन, प्रशंजित दास सहित औद्योगिक क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

सेवा भाव, सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों के साथ मनाया गया। यह जन्मदिन कार्यक्रम लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और यह संदेश दिया कि सच्ची खुशी समाज की सेवा में निहित है।

0 Comments