Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
हरियाणा Trending

सुरक्षा के बीच हरियाणा विधानसभा पहुंची राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी पूरी सामग्री

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भारत के राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव से जुड़ी चुनाव सामग्री बुधवार को पूरी सुरक्षा के बीच हरियाणा विधानसभा पहुंची। इस चुनाव सामग्री को विधानसभा में बनाए गए स्टॉग रूम में रखवाया गया है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस के कमांडोज को सौंपी गई है। सामग्री को दिल्ली से प्लेन द्वारा चंडीगढ़ भेजा गया, जिसे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हरियाणा विधानसभा तक लाया गया। (SUBHEAD)
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने बुधवार को चुनाव सामग्री चंडीगढ़ भेजी है। इस सामग्री को सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री विष्णु देव एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील ने प्राप्त किया। पूरी सुरक्षा के बीच इस सामग्री को हरियाणा विधानसभा लाया गया। इसमें राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी मतदाता पेटी, मत-पत्र और अन्य चुनाव सामग्री शामिल है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि इस सामग्री को राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेंद्र कुमार नांदल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपूर्व की मौजूदगी में स्ट्रॉग रूम में रखवाया गया। स्ट्रॉग रूम को सील करके हरियाणा पुलिस के कमांडो को सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है। श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट से स्ट्रॉग रूम को सील करने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई है।