Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

चण्डीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के सदस्यों के लिए नवीनतम मिररलेस कैमरे के संचालन की वर्कशॉप आयोजित

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

चण्डीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (सीपीए) के सदस्यों के लिए सोनी इंडिया द्वारा अपने नवीनतम मिररलेस कैमरे सोनी अल्फा ए 7 मार्क वी से अवगत करने बारे कार्यशाला आयोजित की गई। एसोसिएशन की ओर से चेयरमैन जेपी एस गर्चा, प्रेसिडेंट सरोज सिंह चौहान, महासचिव सुनील भट्ट एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सोनी चण्डीगढ़ के ब्रांच मैनेजर अश्वनी चौधरी एवं विनय पाई (डिप्टी ब्रांच मैनेजर, चंडीगढ़) ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी फोटोग्राफरों की गरिमामयी उपस्थिति में अपने नए उत्पाद का औपचारिक अनावरण किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनुभवी फोटोग्राफरों जगजीत सिंह, प्रशांत शर्मा, सनी धीमन तथा सनी धंजल ने इस अत्याधुनिक कैमरे की नवीन और क्रांतिकारी विशेषताओं पर अपने व्यक्तिगत अनुभव एवं विचार सांझा किए। उन्होंने कैमरे की तकनीकी खूबियों, परफॉर्मेंस और नए युग की फोटोग्राफी में इसकी उपयोगिता को सराहा।

0 Comments