Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान
हिमाचल Trending

मोदी की मंडी रैली में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाया गया : होशियार सिंह भारती

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   विजयेन्दर शर्मा / ज्वालामुखी

आम आदमी पार्टी नेता होशियार सिंह भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी रैली के नाम पर करोड़ों  पानी की तरह बहाया गया। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बावजूद रैली का आयोजन करना गलत निर्णय साबित हुआ। लेकिन रैली के नाम चंद चहेतों पर करोड़ों रूपये लुटा दिये गये। इस सबके बावजूद प्रदेश को क्या मिला। इसका जवाब भाजपा को देना होगा।

आप नेता भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में सिर्फ फिजूलखर्ची को बढ़ावा दिया है और उनका दौरा तो हो नहीं पाया पर प्रदेश की जनता का करोड़ो रुपया पानी की तरह भाजपा ने उनकी आव भगत के लिए बहा दिया गया।  आज प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है तो दूसरी और भाजपा अपने नेताओं की आव भगत में जनता का करोड़ों रुपया चंद घंटो में खर्च कर रहीं है।

भारती ने कहा की एक बार फ़िर भाजपा और पीएम मोदी ने प्रदेश के युवाओं को छला है और कोई भी घोषणा युवाओ के लिए नहीं की गई उल्टा प्रदेश के युवाओं को झूठ बोलकर मंडी तक ले जाया गया है। कहाँ तो मोदी जी युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने की बात करते थे, आज प्रदेश और देश का युवा नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है।

(SUBHEAD)ऊपर से जहां प्रदेश भाजपा सरकार ने भरतियां की उसमे सिर्फ घोटाला हुआ है और अपने चाहितो को नौकरी दी गई है जिसमे मेरिट को बिलकुल दरकिनार किया गया है।

गौरव शर्मा ने कहा की जो आस भाजपा ने युवाओं में मोदी के नाम से जगाई थी आज वो ख़तम हो गई और भाजपा की कथनी करनी का अंतर सीधा युवाओं को समझ आ गया, मोदी जी का दौरा बेहद निराशाजनक और सचमें रिवाज बदलने वाला था।