Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

श्री गुरू तेग बहादुर जी की शहादत के 350 वर्ष पर शहीदी मार्ग यात्रा को सीआरपीपफ के जवानों ने दी सलामी

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ चंडीगढ़

श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी की 350 साल की शहादत के अवसर पर शीश मार्ग यात्रा सीआरपीएफ कैम्प हल्लोमाजरा कैम्प चंडीगढ़ में पहुंची. जवानों ने गुरु ग्रंथ साहिब जी को सलामी दी. यात्रा में विशेष तौर पर हरियाणा के मुखमंत्री श्री नायब सिंह सैनी विशेष तौर पर पहुंचे और गुरु ग्रंथ साहिब को नतमस्तक हुए. उनके साथ श्री विशाल कंडवाल कमांडेंट 5 सिग्नल बटालियन , डीआईजी एनडब्ल्यूएस व कमांडेंट विक्रम सिंह 51 बटालियन उपस्थित रहे. 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने पवित्र पालकी साहिब को नमन किया। कैंपस आगमन पर सीआरपीएफ यूनिट ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्प वर्षा की और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का अद्वितीय बलिदान संपूर्ण मानवजाति के लिए मार्गदर्शक है। जिस साहस और तपस्या के साथ उन्होंने धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अपना शीश समर्पित किया, वह पूरे विश्व के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि शीश मार्ग यात्रा हमें सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे, कर्तव्य और साहस के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। हरियाणा सरकार ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजनों के साथ सदैव खड़ी है। यह यात्रा 24 नवंबर को शीश गंज गुरुद्वारा, नई दिल्ली से प्रारंभ हुई और 26 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में पवित्र समापन के साथ श्रद्धार्पित होगी। 

इस यात्रा की अगुवाई बाबा मंजीत सिंह जीरकपुर वाले कर रहे हैं और यह 15वीं शीश मार्ग यात्रा है, जिसमें भारी संख्या में संगत शामिल हो रही है। यात्रा के हरियाणा आगमन पर बड़खालसा, तरावड़ी, करनाल, पानीपत, अंबाला सहित अनेक नगरों में भव्य स्वागत हुआ। जगह–जगह संगत द्वारा फूल वर्षा, कीर्तन, अरदास और लंगर सेवा के साथ आध्यात्मिक वातावरण चरम पर दिखाई दिया।

सीआरपीपफ कैंपस के अधिकारियों जवानों और उनके परिवारों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब शीश निवाया और पूरी श्रद्धा से गुरबाणी कर श्रवण किया और सभी ने संगत के साथ गुरु का लंगर ग्रहण किया.

0 Comments