Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा Trending

शुद्धता के हकदार है ग्राहक : सुरेन्द्र वर्मा

Read in:Hindi

कालका के ज्वेलर्स के लिये बीआईएस द्वारा हॉलमार्किंग जागरूकता सत्र आयोजित

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/कालका

ग्राहक बाजार में अपना पैसा खर्च कर शुद्धता के हकदार हैं, इसलिये व्यापारी वर्ग का भी कर्तव्य है कि वे इस दिशा में सहजता बरतें और अपना पूर्ण सहयोग दें। यह बात सिजिटंस अवेयरनेस ग्रुप (सीएजी) के चेयरमैन सुरेन्द्र वर्मा ने कालका के एक निजी होटल में कालका ज्वैलर्स एसोसिएशन के लिये आयोजित हॉलमार्किंग जागरूकता सत्र के दौरान कही।

इस अवसर पर मौजूद ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) के हरियाणा शाखा के सहायक निदेशक निखिल एन चंद्रात्रे ने ज्वैलर्स को बताया कि केंद्र सरकार ने देश के 288 जिलों में सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी है जिसकी विस्तृत जानकारी ज्वैलर्स बीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट बीआईएस डाॅट जीओवी डाॅट इन और मानक ऑनलाईन डॉट इन या फिर बीआईएस एप से प्राप्त कर सकते हैं।(SUBHEAD)

उन्होंने बीआईएस हॉलमार्किंग के तीन कॉम्पोनेंट्स और एचयूआईडी नंबर के बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंनें इस बात पर बल दिया कि उपभोक्ता मामलों, खाद्य और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मंत्रालय ने एक अप्रैल 2023 से अपनी जारी एक आर्डर के अनुसार एचयूआईडी हॉलमार्किंग को अनिवार्य बना दिया है।

वर्मा ने बीआईएस की मानदंडों की उपयोगिता पर बल देते हुये कहा कि यह न केवल ग्राहकों के लिये दुकानदारों के हित में भी है जिसका अनुसरण हर व्यापारी वर्ग को करना चाहिये।

इससे पूर्व कालका के लगभग तीस ज्वैलर्स की अगुवाई कर रहे कालका ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये बीआईएस की इस पहल को खूब सराहा। उन्होंनें इस बात पर बल दिया पोल्की और स्टोन ज्वेलरी पर भी हॉलमार्किंग के मानक तय किये जाने चाहिये। कार्यक्रम के अंत में ज्वैलर्स ने बीआईएस अधिकारियों से अपने शंकाओं को दूर किए।