Monday, 19 October 2026
Breaking News
फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल
चंडीगढ़ Trending

फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई

चण्डीगढ़ : वाहन चालान के नाम पर भेजे गए एक संदिग्ध मैसेज के जरिए साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रवि रंजन शर्मा (मोबाइल नंबर 9872621706) को वाहन नंबर सीएच 01 बी आर 7035 के चालान के संबंध में एक मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज में चालान नंबर सीएच 46894250125064823 बताते हुए तुरंत ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही गई और लिंक के माध्यम से ई-चालान ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, लिंक के माध्यम से ऐप डाउनलोड करने के बाद उसके बैंक खाते से ₹5,115 की तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन होने के मैसेज प्राप्त हुए। इस तरह कुल ₹15,345 की राशि खाते से निकल गई। पीड़ित के अनुसार, खाते में करीब ₹14,000 की राशि मौजूद थी और घटना के बाद वह काफी परेशान है।

ट्रांजैक्शन से संबंधित मैसेज में गूगल प्ले रिचार्ज कोड के नाम पर ₹5,115 की तीन एंट्रियां भी दिखाई दीं। इसके बाद पीड़ित को मामले में साइबर ठगी का संदेह हुआ।

पीड़ित ने मामले की सूचना 1930 साइबर हेल्पलाइन पर भी दी है। शिकायत के बाद साइबर सेल, सेक्टर 17 ने उसे जांच एवं आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया है। फिलहाल मामले में साइबर सेल की ओर से प्रक्रिया जारी है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पीड़ित ने लोगों से अपील की है कि ई-चालान के नाम पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और व्हाट्सएप्प या एसएमएस से मिले संदिग्ध ऐप को डाउनलोड न करें। चालान की जानकारी केवल आधिकारिक सरकारी माध्यम से ही जांचें।  साइबर ठगी होने पर तुरंत बैंक को सूचित करने के साथ 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

 

0 Comments