Sunday, 13 September 2026
Breaking News
चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगीः मुख्यमंत्री चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का स्वागत किया तीन दिन ठहाकों के… कलाग्राम में सजेगा कॉमेडी का रंगमंच सेंट्रल लाइब्रेरी में फिल्म "मुसर्रत" का विशेष शो 12 सितंबर को एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प
चंडीगढ़ Trending

दीपक चनारथल पंजाबी लेखक सभा के अध्यक्ष बने

Read in:Hindi

भूपिंदर मलिक महासचिव और पॉल अजनबी वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ :

प्रसिद्ध लेखक, कवि और पंजाबी चिंतक दीपक शर्मा चनारथल पंजाबी लेखक सभा, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष चुने गए हैं। पंजाबी लेखक सभा, चण्डीगढ़ की आम बैठक और चुनाव दौरान वे निर्विरोध अध्यक्ष बने। उनके साथ भूपिंदर सिंह मलिक को महासचिव और पॉल अजनबी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।

इसी प्रकार डॉ. गुरमेल सिंह और मंजीत कौर मीत को उपाध्यक्ष, सुखविंदर सिंह सिद्धू और सिमरजीत कौर ग्रेवाल को सचिव और हरमिंदर कालरा को वित्त सचिव चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंसीपल गुरदेव कौर पाल ने कहा कि अध्यक्ष, महासचिव सहित कुल आठ पदों के लिए केवल आठ नामांकन प्राप्त हुए और इस प्रकार पंजाबी लेखक सभा (रजि.) के सभी आठ पदाधिकारी बिना प्रतिस्पर्धा के चुने गए।