Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

डिफेन्स पीआरओ सपना ने ऑनलाइन मीडिया के बढ़ते प्रभाव को सराहा

Read in:Hindi

पीआईबी, चण्डीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी डीएस नेगी ने हिंदी के पुराने गीतों पर लोगों का मन मोह लिया, आर्य समाज मंदिर रह रहे बुजुर्गों के साथ ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन सम्मेलन

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन ने आर्य समाज मंदिर, सेक्टर 7 में होली मिलन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की चण्डीगढ़ स्थित जन संपर्क अधिकारी सपना एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के पूर्व सहायक उपायुक्त श्याम चावला ने भाग लिया।

इस मौके पर सैंकड़ों मीडिया कर्मियों ने इस रंगारंग कार्यक्रम में गीत, संगीत, कविता आदि सुना कर आर्य समाज मंदिर रह रहे बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों के साथ अबीर एवं फूलों के साथ होली मनाई।(MOREPIC1) (SUBHEAD)

ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन की खजांची पूनम ने बताया कि आर्य समाज के वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ होली के गानों पर जमकर खूब नाचे व जम कर होली खेली। कार्यक्रम का आगाज साधना गणेश एवं सरस्वती वंदना से किया गया। बाल कलाकार अपर्णा खुशी एवं अर्शिका आशी ने राधा-कृष्ण के गानों पर अपनी प्रस्तुति पेश की। वही पीआईबी, चण्डीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी डीएस नेगी ने हिंदी के पुराने गीतों पर लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार, भूपेंद्र शर्मा, शिव कुमार वर्मा, विनोद शर्मा, अमित कुमार वर्मा, अनुराधा, प्रसून बर्मन, राकेश वालिया, खुश्मीत बराड़, सुशील राय राजभर, अजीत झा, प्रवीण कुमार, तेजिंदर तेजी, राकेश मिश्रा, प्रिंस व प्रकाश चंद शर्मा सहित भारी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।

0 Comments