Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

वरुण देव के सम्मान में जल-भोजन का वितरण

Read in:Hindi

पंचकूला: दान-पुण्य और धार्मिक दृष्टि से मई का महीना महत्वपूर्ण माना जाता है। एक तरफ, जहां मई की शुरुआत वैशाख माह के अंतर्गत हुई तो वहीं इसका समापन ज्येष्ठ माह के साथ होगा। ज्येष्ठ में वरुण देव की आराधना की जाती है, जो जल के प्रतीक हैं। ऐसे सुअवसर पर, श्री श्याम करुणा फाउंडे्शन द्वारा यहां 59वें भंडारे का आयोजन किया गया।

पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 में आयोजित इस भंडारे में आमजन की सुविधा के लिए भोजन व्यवस्था की गई। श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के सेवादार एवं जाने-माने समाज सेवक श्री अमिताभ रूंगटा ने कहा कि आज तपती गर्मी से राहत देने के लिए हमने जरूरतमंदों की मदद के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की। हमें प्रसन्नता है कि भंडारे का आयोजन निरंतरता के साथ संभव हो पाया है। हम आगे भी मानव सेवा के अपने संकल्प को जारी रखेंगे।

भोजन वितरण के कार्य में अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, निधि, आदि के अलावा कुछ स्वयंसेवियों ने भी योगदान किया।

0 Comments