Thursday, 10 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हरियाणा Trending

पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान

 फेस2न्यूज/ पंचकूला 

सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में बाला सुंदरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्री बालाजी महाराज के भव्य एवं दिव्य दरबार का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच हुआ। श्री बालाजी धाम, हांसी के प्रख्यात संत महंत दिनेश पुरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस विशाल धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दरबार में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपनी समस्याएं पर्चियों के माध्यम से प्रस्तुत कीं। महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्री बालाजी महाराज की कृपा से श्रद्धालुओं को नाम लेकर बुलाया तथा उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक एवं अन्य समस्याओं का समाधान बताते हुए आवश्यक आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और विश्वास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में महंत दिनेश पुरी महाराज ने कहा कि सच्ची श्रद्धा, भक्ति, सेवा और सद्कर्म ही जीवन की समस्याओं का वास्तविक समाधान हैं। उन्होंने समाज में मानव सेवा, परोपकार, संस्कार और धार्मिक मूल्यों को अपनाने का संदेश देते हुए लोगों को सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

पूरे ऑडिटोरियम में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालु श्री बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे। आयोजन में प्रदेश के अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लेकर महंत दिनेश पुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजकों ने बताया कि 7 जून को भी दिव्य दरबार जारी रहेगा। इसी अवसर पर सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से सायं 4 बजे से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की।

इस अवसर पर नव निर्वाचित पार्षद अनुराधा पुरी, आशीष जांगड़ा, पार्षद दीपक गर्ग, पार्षद राकेश जगोता, जिला उपाध्यक्ष तेजिंदर गुप्ता टोनी, विकास गोयल, संदीप गुप्ता, राकेश बिट्टू, नरेश गोयल, अजय, मुदित, चारु, नरेश मित्तल सांवरा, अक्षय कौशिक, अनीश अग्रवाल, नवीन जून, मनीष अरोड़ा, नीरज चौधरी, हुकम गोयल, अनमोल पुरी, राज मित्तल, चंदन, परवीन कौशल, कपिल भट्ट, सुरिंदर गोयल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अध्यात्म, सेवा और समाज कल्याण का एक अनूठा संगम है, जिससे हजारों श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं। श्री बालाजी महाराज की कृपा और महंत दिनेश पुरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित यह दिव्य दरबार श्रद्धालुओं के लिए आस्था, विश्वास और सेवा का केंद्र बना हुआ है।