Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त
हरियाणा Trending

डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अजय सूरा को राज्य सूचना आयुक्त (SIC) नियुक्त किया है। इस प्रतिष्ठित पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने गुरुवार को औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सदस्यता वाली राज्य स्तरीय समिति ने स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में से उनके नाम को वैधानिक प्रावधानों के तहत मंजूरी दी थी।

हिसार जिले के गांव बुगाना के मूल निवासी डॉ. अजय सूरा पिछले दो दशकों से अधिक समय से मुख्यधारा की प्रिंट पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और राष्ट्रीय समाचार पत्रों में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के विधि विभाग से वर्ष 2003 में एलएल.बी. की डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारिता में एम.फिल. और पीएच.डी. की डिग्रियां भी विभिन्न विश्वविद्यालयों से हासिल कीं, जिन्हें उन्होंने मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए पूरा किया।

उनके दादा स्वर्गीय दलीप सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान के लिए “ताम्र पत्र” से सम्मानित किया गया था। डॉ. अजय सूरा कई पेशेवर संस्थाओं और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य भी हैं।

0 Comments