Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन फाजिल्का का गठन, एडवोकेट परवीन धन्जू बने प्रधान

लीलाधर शर्मा/फाजिल्का

शहर के एक निजी स्थान पर आयोजित बैठक के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन फाजिल्का का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एडवोकेट परवीन धन्जू को फाउंडेशन का प्रधान नियुक्त करने का निर्णय लिया, जिसका सभी ने समर्थन किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सेवा, जनहित के मुद्दों को उठाना तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करना होगा।  

फाजिल्का और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न सामाजिक, नागरिक एवं जनकल्याणकारी मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करेगा तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों तक लोगों की बात पहुंचाने का कार्य करेगा।

प्रधान नियुक्त होने पर एडवोकेट परवीन धन्जू ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का प्रत्येक सदस्य उनके लिए परिवार के समान है और वे सभी के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे। साथ ही फाजिल्का के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर एडवोकेट विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि परवीन धन्जू एक कर्मठ, ईमानदार और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं तथा उनके नेतृत्व में फाउंडेशन समाजहित में महत्वपूर्ण कार्य करेगा। वहीं एडवोकेट राज कुमार वर्मा ने कहा कि पूरी टीम परवीन धन्जू के दिशा-निर्देशों में एकजुट होकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

परवीन धन्जू ने बताया कि आगामी 10 दिनों के भीतर फाउंडेशन की विस्तृत कार्यकारिणी एवं आगामी कार्यक्रमों की घोषणा कर दी जाएगी, जिसके बाद संगठन विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की शुरुआत करेगा।

बैठक में अशोक पाहवा, सुमन कटारिया, डॉ. चंद सिंह, वीणा वर्मा, आदर्श कुमार, सनी सरोवा, मनोज रेगर, परमजीत कौर, शेखर ठठई, राकेश सुखीजा, संदीप गिल्होत्रा, गौरव चुघ, कमलेश चुघ, दीपक बावा, दौलत राम, अमित कुमार, कुलदीप, राशेल लाल, सोन लाल, मनीष वडेरा, विकास महेंद्रू,बलजीत सिंह, एडवोकेट विष्णु प्रसाद शर्मा तथा एडवोकेट राज कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।