Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

हर दिन होता है मदर्स डे : डॉ. सीमा शर्मा

Read in:Hindi

विशिष्ट माताओं के सम्मान समारोह और पुस्तक आफ्टर बर्थ – ए न्यू मॉम्स गाइड के विमोचन के साथ मनाया मदर्स डे आफ्टर बर्थ – ए न्यू मॉम्स गाइड पुस्तक के कारण प्रसव काल की जटिलताओं के समधधान हेतु अब गूगल का सहारा लेने की जरूरत नहीं रहेगी : डॉ. ऋतम्भरा भल्ला

(MOREPIC1)  चण्डीगढ़ : मदर्स डे के अवसर पर विशिष्ट माताओं का सम्मान करने के लिए चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महापौर हरप्रीत कौर बबला ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

इस अवसर पर पुस्तक आफ्टर बर्थ – ए न्यू मॉम्स गाइड का विमोचन भी किया गया, जिसकी लेखिकाएं डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. ऋतम्भरा भल्ला और डॉ. अमन हीर हैं। डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि वैसे तो हर दिन मदर्स डे होता है। परन्तु फिर भी रस्मी टूर पर भी इस दिन को मनाने की परम्परा है।

यह पुस्तक नई माताओं को प्रसव एवं प्रसवोत्तर यात्रा की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करती है, जिसमें शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य पहलुओं को शामिल किया गया है। डॉ. अमन हीर ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य माताओं को अपने स्वास्थ्य, कल्याण और खुशी को प्राथमिकता देने के लिए ज्ञान प्रदान करना है। डॉ. ऋतम्भरा भल्ला ने बताया कि इस पुस्तक के कारण प्रसव काल की जटिलताओं के समाधान हेतु अब गूगल का सहारा लेने की जरूरत नहीं रहेगी।

पुस्तक विमोचन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें रवनीत रबाब का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। इस अवसर पर 20 विशिष्ट माताओं का सम्मान किया गया।

सम्मानित की गई महिलाओं में डॉ. नीरजा चावला, डॉ. मंगला डोगरा, मीरा बच्चन, निधि शर्मा (आरजे गीत), स्वाति सहगल, विजय लक्ष्मी कंसल, वरजिंदर कौर, ऋतू नाग, सरयू डी मदरा, गीतांजलि गुप्ता, वीणा सचदेव, नीरू वर्मा, सारिका शर्मा, हरशरण कौर, राजिंदर कौर, जपिंदर कौर, रमा महाजन, आरती ढींगरा, हिमजा राणा व ज्योति शर्मा आदि प्रमुख थीं।