Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान
हिमाचल Trending

वन विभाग की भूस्खलन वाले भावनो पर कड़ी नज़र : आर के गुप्ता

Read in:Hindi

आर के गुप्ता ने भूस्खलन प्रभावित कालोनी का किया दौरा

(MOREPIC1)शिमला, फेस2न्यूज:

हिमाचल प्रदेश वन विभाग कालोनी में भूस्खलन के कारण खतरे में आए वन विभाग कालोनी के भवनों पर वन विभाग ने कडा संज्ञान लिया है | वन विभाग कालोनी शिमला के एस्टेट ऑफिसर और ए पी सी सी एफ (फाइनेंस) आर के गुप्ता ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के आग्रह पर वन विभाग की खलीनी कालोनी का स्वयं दौरा किया |

आर के गुप्ता ने बताया कि कालोनी में भूस्ख्यालन और आगे न बढे इसके लिए भूस्खलन वाले क्षेत्र में तिरपाल लगा कर पानी के रिसाव को रोकने के कड़े प्रबंध किये गए हैं | इसके अतिरिक्त गुप्ता ने अपने दौरे के दौरान पाया कि छत से गिरने वाले पानी व भारी बारिश के कारण इकट्ठा होने वाले पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं है | इसलिए उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को पानी की निकासी के विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं |

आर के गुप्ता ने यह भी बताया कि भूस्खलन के कारण खतरे वाले मकानों में रह रहे कर्मचारियों को अन्य स्थान पर रखा जा रहा है, जिसके चलते इन कर्मचारियों को स्थानीय विश्राम गृह और सामुदायिक भवन में शिफ्ट कर दिया गया है | आर के गुप्ता ने मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन को यह भी आश्वासन दिया कि यदि आव्यश्यक हुआ तो खतरे वाले मकानो में रह रहे कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर मकानों की अलाटमेंट भी की जाएगी |

(SUBHEAD)इसके अतिरिक्त गुप्ता ने यह भी बताया कि चक्कर और खालीनी में हुए भूस्खलन पर वो खुद नज़र रखे हुए हैं और बरसात के समाप्त होते ही डंगे लगाने का कार्य जोर शोर से आरम्भ किया जाएगा और भविष्य में भूस्खलन की संभावना न हो इस तरह से डंगों का निर्माण किया जाएगा | इसी प्रकार गुप्ता ने बताया कि चक्कर कालोनी में आए भूस्खलन प्रभावित स्थान को भी बरसात के तुरंत बाद डंगे लगाकर सुरक्षित किया जाएगा | आर के गुप्ता ने यह भी बताया कि चक्कर में गिरे डंगे से कालोनी के अंडरग्राऊंड पानी के टैंक को फिलहाल कोई ख़तरा नहीं है और जल्द ही नया डंगा लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं|

हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बादल ने ए पी सी सी एफ आर के गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि गुप्ता द्वारा किये गए खालीनी कालोनी के दौरे से कर्मचारियों का न केवल मनोबल बढ़ा है बल्कि उनकी समस्याओं का फौरी तौर पर समाधान भी हुआ है | हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने आर के गुप्ता से यह भी आग्रह किया कि वो चक्कर कालोनी का दौरा भी करें ताकि वहां की समस्याओं पर भी उनकी नज़र पड़े और लोगों की समस्याओं का समाधान जल्दी मिल सके |