Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं
हरियाणा Trending

लोहड़ी के शुभ अवसर पर पानीपत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 100 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज / पानीपत 

चंडीगढ़ स्थित डॉ. बख्शी गुप्ता आई केयर सेंटर के सहयोग से होप आई केयर क्लिनिक द्वारा होप हॉस्पिटल परिसर, पानीपत में लोहड़ी के पावन अवसर पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 13 जनवरी को लगाया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के दौरान 100 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता काइला एवं डॉ. नीरज गुप्ता ने मरीजों की विस्तृत जांच की। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे का नंबर भी बताया गया।

आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अजय जगलान (होप हॉस्पिटल) का विशेष सहयोग रहा। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और आमजन को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के हर वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजन से जुड़े सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।