Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
खेल Trending

चंडीगढ़ के गतकेबाजों ने नेशनल गतका चैंपियनशिप की ओवरऑल ट्राफी पर किया कब्जा

Read in:Hindi

पंजाब को दूसरा और हरियाणा को तीसरा मिला स्थान, 10वीं नेशनल गतका (बॉयज) चैंपियनशिप चंडीगढ़ में स्मापित

चंडीगढ़ : नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित 10वीं नेशनल गतका (लड़के) चैंपियनशिप में मेजबान चंडीगढ़ के गतका खिलाडिय़ों ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया। तीन दिवसीय इस गतका प्रतियोगिता में पंजाब उपविजेता रहा, जबकि हरियाणा के गतकेबाजों ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के महासचिव राजदीप सिंह बाली व वित्त सचिव सिमरनजीत सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग में 15 राज्यों की गतका टीमों ने भाग लिया। गतका सोटी और फ़र्री सोटी श्रेणीयों की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में 460 खिलाड़ियों ने 120 पदक जीतने के लिए ज़ोर आज़मायी की।

उन्होंने बताया कि नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल और चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुट्रेला ने संयुक्त रूप से विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट बांटे। इस चैंपियनशिप की सीनियर स्पर्धाओं में जसप्रीत सिंह व इंद्रप्रीत सिंह (दोनों चंडीगढ़) ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और राजस्थान की गतका टीमों ने बेहतरीन खेल भावना दिखाते हुए फेयर प्ले अवॉर्ड जीता।
इस मौके पर अन्य के अलावा एन.जी.ए.आई उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह, महासचिव हरजिंदर कुमार, अंतर्राष्ट्रीय सिख शश्तर विद्या कौंसिल के सचिव बलजीत सिंह, चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव एनएस ठाकुर, गतका एसोसिएशन पंजाब के महासचिव तलविंदर सिंह, सुखजिंदर सिंह योगी चंडीगढ़, हरजीत सिंह गिल कलाँ, प्रदीप सिंह ग्रेवाल मलेरकोटला, जसवंत सिंह गोगा अहमदगढ़, बीबी मनजीत कौर रूपनगर, सरबजीत सिंह जालंधर, निखिल शर्मा, साहिल शर्मा, अजय राणा भी मौजूद रहे।