Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान
हिमाचल Trending

सरकार बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए लगी : संजय रतन

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  विजयेन्दर शर्मा /ज्वालामुखी

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक संजय रतन ने आज यहां आरोप लगाया कि सरकार बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए लगी है जिसके कारण आमजन का खून चूसा जा रहा है।  डीजल महंगा, खाद्य पदार्थ आमजन की पहुंच से बाहर,रोटी,कपड़ा,मकान सब महंगा। यह सब भाजपा सरकार का आमजन के लिए तोहफा है।

उन्होंने कहा कि देश की निर्यात दर, औद्योगिक दर, उत्पाद दर सबमें भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।छोटे व्यापारी कारोबार बंद करने पर मजबूर हो चुके हैं।खुदरा बाजार रिकार्ड तोड़ गिरावट पर है।बेरीज़गारी चरम पर है लेकिन देश के चार-पांच बड़े घरानों की आमदन 500 गुणा तक बढ़ रही है। यह सरकार की पूंजीवादी नीति को दर्शाता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इन सब विकट परिस्थितियों के खिलाफ जब कांग्रेस प्रदर्शन करती है तो रैलियों पर रोक लगाई जा रही है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस तरह की जनविरोधी नीतियों से यह आभास होता है कि भाजपा सरकार देश में तानाशाही व्यवस्था को लागू करना चाहती है।

लेकिन कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में आमजन के हितों की रक्षा हेतु जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी और इसके लिए देश के करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कोई भी कुर्बानी देने के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे कांग्रेस कभी नहीं झुकेगी। देश की जनता अब भाजपा की जुमलेवाज़ी को समझ चुकी है। जनता इसका करारा जबाब देने के लिए समय का इंतजार कर रही है। भाजपा की धोखेबाजी और जुमलेवाज़ी अब नहीं चलने वाली है।