Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

सरकार मौज मस्ती में व्यस्त है उसे प्रदेश के बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं : भारती

Read in:Hindi

(MOREPIC1)ज्वालामुखी (विजयेन्दर शर्मा)

जाने माने शिक्षाविद आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव होशियार सिंह भारती ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है जहां मात्र तीन छात्रों पर चार चार शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। जबकि प्रदेश के 2683 प्राथमिक स्कूल ऐसे हैं जो एक एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। प्रदेश में 11083 शिक्षकों की कमी है। शिक्षकों के साथ साथ स्कूल में बच्चों की कमी भी देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में शिक्षा का स्तर इतना गिर चुका है कि यहां न तो बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने आ रहे हैं और न ही बच्चों के अभिभावक स्कूल पढ़ने के लिए भेज रहे हैं क्योंकिं सरकार मौज मस्ती में व्यस्त है उसे प्रदेश के बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं है। मौजूदा समय में नेताओं की हालत भी ऐसी है जो अपने चहेते शिक्षकों को अपने मन पसंदीदा स्टेशन पर नियुक्ति देती है जिसकी वजह से स्कूलों में छात्र कम और शिक्षक ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था न तो प्रदेश और न ही बच्चों के भविष्य को उज्जवल कर सकती है।

भारती ने कहा कि शिक्षा का स्तर इतना गिर चुका है कि मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी में भी 26 स्कूलों पर ताला लटक गया है जहां एक भी बच्चे ने सरकारी स्कूल में एडमिशन नहीं ली है। प्रदेश में बीते साढ़े चार सालों में 500 से ज्यादा स्कूल बंद हो गए हैं। जिसमें जिला शिमला के 39 स्कूल, कांगड़ा में 30 स्कूलों पर ताला लटक गया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेगी और प्रदेश व बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल करेगी।