Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
चर्चा Trending

बाबा बालक नाथ जी की भव्य चौकी का आयोजन, पंजाबी गायकों ने एक से बढक़र एक भजन गाकर किया भक्तों को निहाल

Read in:Hindi

भगवान की भक्ति का अर्थ संकटों को नाश: बाबा तजिंदर पाल सिंह

आर के शर्मा/कृत्रिका/जीरकपुर  

जो मनुष्य भगवान की भक्ति करता है उसे संकटों को सामना नही करना पड़ता। यह बात बाबा बालक नाथजी के भव्य चौकी के दौरान बाबा तजिंदर पाल सिंह ने जीरकपुर स्थित लौहगढ में उपस्थित श्रद्धालुओं से कही। इस अवसर पर बाबा तजिंदर पाल सिंह जी के सानिध्य में बाबा बालक नाथजी की चौकी सजाई गई।

इस अवसर पर जाने माने पंजाबी गायक करन कुमार और चन्नी, मुकेश इनायत व एंकर हेमंत वालिया, एक्टर सोनू प्रधान, पंजाबी गायक जगपाल संधू तथा द लॉयस बाऊसर के मालिक शर्मा भी उपस्थित थे जिन्होंंने बाबा बालक नाथ जी के दरबार में माथा टेका और बाबा जी का आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर गायकों ने बाबा बालक नाथ के सुंदर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को समां बांधा।(SUBHEAD)

चौकी का आयोजन बाबा तजिन्दर पाल सिंह द्वारा किया गया । बाबा बालक नाथ जी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई साथ ही धूना प्रचण्ड व ज्योत प्रचण्ड की गई। और चौकी आरम्भ की गई।

इस अवसर पर बाबा तजिन्दर पाल सिंह ने श्रद्धालुओं को बाबा बालक नाथ जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी पावन महिमा का गुणगान किया और श्रद्धालुओं के दुखों के निवारण के उपाय बताएं। जबकि संकीर्तन में भक्तों व आयोजन में शामिल हुए पंजाबी गायकों ने एक से बढक़र एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर संगत के श्रद्धालु हरदीप पासी व अन्यों ने बताया कि बाबा बालक नाथजी की चौंकी हर रविवार को सुबह भक्तों के लिए आयोजित की जाती है जिसमें पूरे देश के विभिन्न कोनों से संगत आती है और अपनी जीवन की अलग अलग समस्याओं से निजात पाती है।  यहां पर चौकी में बाबा बालक नाथजी को किसी प्रकार का चढ़ावा निषेध है तथा दूर दर्राज के क्षेत्रों से माथा टेकने व अपनी मुरादों को पूरा करने वाले जरूरतमंद लोगों की उनके आने जाने का खर्चा भी दिया जाता है जिसके लिए कुछ नियम बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु पूरे विश्वास के साथ चौंकी में आते हैं वे अपनी मांगी मुरादों को पूरा होते देखते हैं।

चौकीं के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।