Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
चर्चा Trending

चंडीगढ़ में कलश यात्रा एवं सात दिवसीय कथा का भव्य आयोजन

Photo courtesay Parveen Kumar
Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

चंडीगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सेक्टर 46 स्थित सनातन धर्म मंदिर से प्रारंभ होकर विधिविधान एवं भक्ति माहौल के बीच सेक्टर 47 स्थित राधा कृष्ण मंदिर में संपन्न हुई। यात्रा में कुल 80 श्रद्धालु सम्मिलित हुए, जिन्होंने पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा के उपरांत सात दिवसीय कथा का शुभारंभ किया गया, जो 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर पंडित रविंद्र शास्त्री जी मुख्य कथावाचक के रूप में उपस्थित रहेंगे और सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण एवं सनातन धर्म से जुड़े प्रसंगों पर प्रवचन देंगे।

पूरे आयोजन का संचालन एवं समन्वय श्रीमती शीला पांडेय, जो कि महिला कीर्तन मंडली की प्रधान हैं, द्वारा किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में महिला मंडली ने भजन-कीर्तन से पूरे वातावरण को और भी अधिक भक्तिमय बना दिया।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है। सेक्टर 47 स्थित राधा कृष्ण मंदिर में प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और वातावरण भक्ति-रस से सराबोर हो रहा है।