Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

गुलाब चंद कटारिया ने 13 बटालियन सीआरपीएफ के प्रागंण में वैलनस पार्क एवं औषधीय उद्यान का उद्घाटन किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)फेस2न्यूज/चंडीगढ़

13वीं बटालियन, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल चंडीगढ़ परिसर में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में चण्डीगढ़ के  प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बटालियन की कमांडेंट कमल सिसोदिया उनक स्वागत किया। तत्पश्चात गुलाब चंद कटारिया ने परिसर में वृक्षारोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने 13 बटालियन केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के प्रागंण में वैलनस पार्क एवं औषधीय उद्यान का उद्घाटन किया ।  कैंप परिसर में असमतल भूतल को एक हरित मनमोहक उद्यान में परिवर्तन करना तथा परिसर में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों के वृक्षारोपण के लिए 13 बटालियन केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के कमान्डेंट व सभी जवानों को इस सफल आयोजन और हरियाली के प्रति उनके योगदान के लिए सराहना की। प्राकृतिक संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरणीय संतुलन की आवश्यकता पर बल दिया । सीआरपीएफ के अनुशासन, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रशंसा की तथा बल के सभी कार्मिकों को अपने कार्य में सदैव उत्कृष्टता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़, मुख्य वन संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार एवं 13 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारीगण तथा जवानों ने भाग लिया। 

0 Comments