चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन की बैठक गांव दरिया के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता बलजीत सिंह सिद्धू, भाजपा किसान मोर्चा के उपप्रधान बलवीर सिंह एवं और पूर्व मनोनीत पार्षद सचिन लोहटिया, जो यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी करे हुए हैं, भी मौजूद रहे।
इस दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन का दोबारा गठन किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
यूनियन की नई कार्यकारिणी में गुरप्रीत सिंह हैप्पी को अध्यक्ष और अमरीक सिंह को प्रधान चुना गया। इसके अलावा मनजीत कुमार को महासचिव, हरपेज सिंह को उपप्रधान, गुरजीत सिंह को सचिव, सुखदेव सिंह को खजांची, गुरदीप सिंह को संयुक्त सचिव तथा निर्मल सिंह और राजेश चौहान को सलाहकार नियुक्त किया गया।
वहीं, गुरु तार काका, जसविंदर सिंह मोनू, जगजीत सिंह बबलू, अशोक कुमार शौकी और गोपाल कृष्ण को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी को मंजूरी दी। इस दौरान कहा गया कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन से जुड़ी किसी भी समस्या को सभी सदस्य मिलकर हल करेंगे और टैक्सी चालकों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।
चंडीगढ़
Trending