Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा झुग्गी-बस्तियों में 100 कंबलों का वितरण

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन, चण्डीगढ़ द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर मोहाली की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए 100 कंबलों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों को राहत प्रदान करना था। इस अवसर पर पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ संतोष ने भी सेवा कार्य में योगदान दिया व बढ़ चढ़ कर भाग लिया

फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वयं मौके पर पहुँचकर बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों सहित जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए तथा उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना। यह पहल फाउंडेशन की मानव सेवा, करुणा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे। स्थानीय निवासियों ने फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

0 Comments