Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
हरियाणा Trending

हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ पुनिया एवं प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री, पंचकूला से ट्रकों को किया रवाना

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /पंचकूला

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पुनिया एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पंचकमल से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे चार ट्रको को हरी झंडी दिखा कर पंजाब के लिए रवाना किया। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व कैबिनेट मंत्री असीम गोयल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ पुनिया ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की सैनी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। डॉ पुनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पंजाब की स्थिति का जायजा लिया साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के किसानो के बीच पहुँच कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सेवा के कार्य सतत करते रहना ही भाजपा की कार्य संस्कृति है।

उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक पूरे हरियाणा प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा जिसके तहत स्वछता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधारोपण, रक्तदान शिविर, फ्री स्वास्थ्य कैंप, मोदी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी जैसे तमाम कार्यक्रम आयोजित करने का पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने फैसला लिया है।

पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने राहत सामग्री में योगदान देने के लिए पंचकूला के विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों और व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रेरणा एवं शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से पंचकूला जिला संगठन सेवा के कार्य करने के लिए सदैव तत्पर है। इस मौके पर जिला महामंत्री जय कौशिक, भवनजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष तेजिंदर गुप्ता टोनी सहित तमाम पार्टी नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments