Friday, 10 July 2026
Breaking News
श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा ने गुलाब चंद कटारिया को श्री 108 मुनि गौरवानन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी समारोह का निमंत्रण दिया हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट एकेडमी ने अपने 2 लीग मैच आसानी से जीते ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी अयोध्या चढ़ावा चोरी से आस्था को गहरी ठेस, मामले में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए: नरेश चौहान रावण बनाम बादशाह अकबर चंदे के धंधे में रसीद का क्या काम? कामरेड जगदीश भारद्वाज का जाना एक युग का अंत श्री गुरु रविदास प्रचार सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव! 
हरियाणा Trending

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए

Read in:Hindi

चंडीगढ़,फेस2न्यूज:

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के जांच अधिकारी कुलवंत कुमार कलसन को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।

स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान की निदेशक मनदीप कौर को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा वित्त विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) एवं उप सचिव डॉ शिल्पी पातर दत्त को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा लगाया गया है।

जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए सोनीपत और सहकारी चीनी मिल, सोनीपत के प्रबंध निदेशक मानव मलिक को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का जांच अधिकारी लगाया गया है।